फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद रत्न से अलंकृत हुए छोटे परदे के साईं

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद रत्न से अलंकृत हुए छोटे परदे के साईं
विज्ञापन


शाहजहांपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजेपयी के जन्मदिन पर होने वाले जनपद रत्न अलंकरण समारोह में इस बार छोटे परदे के साईं बाबा यानि वैभव सारस्वत को सम्मानित किया गया। वैभव सोनी इंटरटेनमेंट टीवी चैनल पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक मेरे साईं में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। उन्हें जनपद रत्न के रूप में चांदी का मुकुट, अंगवस्त्र, पट्टिका और शानदार स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि नगर विकास एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भेंट किया।
गांधी भवन में हुए अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी के कद्दावर नेता अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्ति और कृतित्व को अनुकरणीय बताया। खन्ना ने कहा कि सबको साथ लेकर चलने की विशिष्टता ही उनकी पहचान है। उनकी सोच बड़ी थी, इसीलिए वह इतने सफल हो सके।
विज्ञापन

खन्ना ने बताया अटल बिहारी वाजपेयी की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और सर्व शिक्षा अभियान ये दो योजनाएं सीधे आमजन से जोड़ने का काम कर रही हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने राजनीति में आ रही गिरावट पर चिंता भी व्यक्त की और अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का गिनाया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने मंच संचालक डॉ. सुरेश चंद्र मिश्र को भी शाल औढ़ाकर और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य संयोजक डॉ. एनसी मेहरोत्रा ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने आभार व्यक्त किया। समारोह में डीएम अमृत त्रिपाठी, चयन समिति के सदस्य डॉ. आफताब अख्तर, सह संयोजक विनोद अग्रवाल, अनुज गुप्ता, अमितेश अमित, विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भइया, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, नवनीत ढपाठक, अरुण खंडेलवाल समेत बड़ी संख्या में विशिष्टजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें