फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल का निर्माण कार्य रूकने से विधायक नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुल का निर्माण कार्य रुकने से विधायक नाराज


पुवायां। गांव कनपारा ऊंचागांव के पास नहर पुल का निर्माण कार्य रुकने से नाराज विधायक चेतराम ने बुधवार को संबंधित अधिकारियों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। इसके अलावा रोड में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत डीएम से कर कार्रवाई को कहा।
बुधवार को विधायक शारदा नहर के अधिशासी अधिकारी उस्मान अली को लेकर शारदा नहर के निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचे। काम बंद होने पर विधायक ने ठेकेदार और नहर विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि पुल वर्षों से टूटा पड़ा है और अब स्वीकृत हो पाया है तो निर्माण अधर में छोड़ दिया गया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विधायक ने निर्माणाधीन चठिया कनपारा मार्ग से नौलापुर तक बन रहे रोड का निरीक्षण किया। विधायक ने डीएम को फोन कर बताया कि रोड मानक के अनुरूप नहीं बन रहा है। इसकी जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो। इस दौरान विधायक के साथ पुनीत शर्मा, सुदीप त्रिवेदी, संजय शुक्ला, रामभजन सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें