फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बच्चा जना, रोजा में रोकी गई जम्मूतवी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने बच्चा जना, रोजा में रोकी गई जम्मूतवी
विज्ञापन

अवध-असम एक्सप्रेस को भी आउटर पर रोकना पड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा। डाउन जम्मूतवी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रही गर्भवती महिला ने ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन के रोजा पहुंचने पर इसे यहां स्टॉप दिया गया। इस दौरान पीछे आ रही अवध-असम एक्सप्रेस को भी आउटर पर रोकना पड़ा। मां-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

बालामऊ के गांव कछौना निवासी मुकेश अपनी पत्नी रिंकी देवी के साथ पंजाब के लुधियाना से बालामऊ के लिए डाउन-13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। गर्भवती रिंकी देवी को ट्रेन में ही प्रसव पीड़ा होने लगी। कोच में सवार महिलाएं रिंकी देवी की मदद के लिए आगे आ गईं। मुकेश ने ट्रेन के गार्ड को सूचना दी। गार्ड ने कंट्रोल को बताया। इस पर ट्रेन को रोजा में रोका गया। ट्रेन रोजा जंक्शन पर 3:30 बजे पहुंची। तब तक रिंकी देवी को प्रसव हो चुका था। रोजा जंक्शन पर डॉ. संजय राय ने रामवीर, कुलदीप, दधीच के साथ प्रसूता और बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। जम्मूतवी एक्सप्रेस को यहां से 3:40 बजे रवाना किया गया। इस दौरान डाउन-15910 अवध-असम एक्सप्रेस को आउटर पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें