फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आत्महत्या लोकतंत्र पर बड़ा धब्बा: संजय सिंह

Tue, 31 Jul 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
sanjay
विज्ञापन
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ सिंधौली ब्लॉक के गांव मुरछा पहुंच कर कर्ज के चलते आत्महत्या करने वाले किसान हरिनंदन के परिवार वालों से मिले। उन्होंने मृतक के परिवार को हर संभव मदद के साथ संसद में भी किसानों की खुदकुशी का मामला उठाने की बात कही।
विज्ञापन

मुरछा गांव में मृतक किसान के परिवार से मिलने के बाद डॉ. संजय सिंह ने यहां जितिन प्रसाद के आवास पर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि सरकार की बेरुखी की वजह से किसान खुदकुशी कर रहा है। आजादी के 70 साल बाद भी ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार कौन है। किसानों की खुदकुशी के मामले लोकतंत्र के लिए काला धब्बा हैं। उन्होंने कहा कि खुदकुशी करने वाले किसान का सुसाइड नोट दर्शाता है कि उसने कर्ज माफी के लिए सभी से गुहार की। पात्रता श्रेणी में होने के बाद भी उसका कर्ज माफ नहीं किया गया। जितिन प्रसाद ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी योजना कमीशन और दलाली की भेंट चढ़ गई। प्रधानमंत्री की किसान कल्याण रैली के तुरंत बाद कर्ज में डूबे किसान की खुदकुशी ने यह साफ कर दिया है। प्रधानमंत्री की रैली से जिले के किसानों को सिर्फ झुनझुना मिला है। उन्होंने मृतक किसान के परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, आशीष कुमार, महेश बाबू मिश्रा, प्रशांत कठेरिया, मनोज त्रिपाठी, अनूप वर्मा आदि रहे।

राफेल डील को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस
डॉ. संजय सिंह ने भारत-फ्रांस के बीच हुई राफेल फाइटर प्लेन डील को मुद्दा बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के लिए बताना चाहिए कि यूपीए सरकार के मुकाबले उनकी सरकार ने इन विमानों के लिए 23 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च क्यों किए। मनमोहन सिंह सरकार के दौरान एक प्लेन का मूल्य करीब 530 करोड़ था मोदी सरकार के दौरान वह बढ़कर 1600 करोड़ कैसे हो गया।
विज्ञापन


सांसद को देखते ही फफक पड़ा किसान का बेटा

मुडिय़ा पमार। राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। सांसद को देखते ही मृतक किसान का पुत्र दिलीप फफक पड़ा। दोनों नेताओं ने उसे ढांढस बधाया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कौशल मिश्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रसाद, मुकेश दीक्षित, मनोज दीक्षित, राज प्रताप सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें