फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के स्टेशनों पर पॉलिथीन पूरी तरह बैन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल के स्टेशनों पर पॉलिथीन पूरी तरह बैन
विज्ञापन

मिट्टी के कुल्हड़ या कागज के कप में बिकेगी चाय-कॉफी
पॉलिथीन या प्लास्टिक के इस्तेमाल पर वसूला जाएगा जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
मुरादाबाद रेल मंडल ने सभी स्टेशनों पर पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूर्णयत: प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद इस संबंध में डीआरएम एके सिंघल ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कैटरिंग में भी पॉलिथीन या प्लास्टि का इस्तेमाल नहीं होगा। अगर ऐसा करता हुआ कोई पाया जाता है तो जुर्माना वसूल कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे स्टेशन परिसर के साथ अब तक स्टॉल, कैटरिंग आदि में पॉलिथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल होता है। मुख्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि रेलवे स्टेशन या परिसर में पॉलिथीन का प्रयोग नहीं किया जाएगा। यह कदम स्वच्छता, यात्रियों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। केवल कागज या रेलवे से मान्यता प्राप्त बर्तनों में ही चाय, खाना आदि दिया जा सकेगा। फल आदि के लिए कागज के बैग का इस्तेमाल होगा। इसके साथ ही चाय और कॉफी के लिए कुल्हड़ या कागज के कप का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक अजय कुमार सिंघल के मुताबिक तत्काल प्रभाव से मंडल के सभी स्टेशनों और रेल परिसर में पॉलिथीन और प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। पॉलिथीन पर रोक संबंधी आदेशों का सख्ती से पालन कराने के लिए स्टेशन अधीक्षक को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें