फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से बात कर खिले प्रगतिशील किसानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से बात कर खिले प्रगतिशील किसानों के चेहरे
विज्ञापन

किसानों ने आमदनी दोगुनी करने के अनुभव पीएम को बताए
वीडियो कांफ्रेंस के जरिए रूबरू पीएम ने की किसानों से बात
फोटो-23, 24
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/जलालाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बात करके प्रगतिशील किसानों के चेहरे खिल गए। किसानों ने प्रधानमंत्री से अपने अनुभवों को साझा किया। यह भी बताया कि किस तरह से कृषि के तरीके को बदल कर उत्पादन बढ़ा कर उन्होंने आमदनी में इजाफा किया है। प्रधानमंत्री ने अन्य किसानों से भी उत्पादन बढ़ाने संबंधी तकनीकों से खेती करने की बात कही। किसानों और पीएम की वार्ता कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर और जलालाबाद में आयोजित की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को देश के आठ राज्यों के प्रगतिशील किसानों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए रूबरू हुए। शाहजहांपुर के शहवाजनगर के किसान राजविंदर सिंह और उदारा के फहीम उज्ज्मा खान से भी पीएम ने सीधी बात की। राजविंदर सिंह ने सब्जी और पालेजी फसल का उत्पादन बढ़ाने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने मल्चिंग और ड्रिप विधि से सिंचाई कर लागत में कमी के साथ उत्पादन में इजाफा कर आमदनी को बढ़ाया। फहीम उज्जमा खान ने बताया ट्रैंच विधि से गन्ना के साथ दलहन, तिलहन और सब्जियों की खेती कर आमदनी दोगुनी करने के बारे में बताया। प्रधानमंनत्री ने दोनों किसानों की प्रशंसा करते हुए अन्य किसानों से भी इस तरह खेती करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णा राज समेत 350 किसान रहे। प्रधानमंत्री और किसानों की लाइव टेलीकॉस्ट के जरिए सीधी वार्ता में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, अटारी- कानपुर के निदेशक डॉ. यूएस गौतम और कृषि विज्ञान केंद्र शाहजहांपुर के अध्यक्ष डॉ. एलबी सिंह की विशेष भूमिका रही। इधर, कांट में कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनपी गुप्ता, डॉ. केएन सिंह, एसडीएम वैभव शर्मा के अलावा मंत्री प्रतिनिधि नीरज पाठक, ब्लॉक प्रमुख राजाराम यादव, भाजपा के नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें