फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली से टकराई कार , दो की मौत

Fri, 13 Apr 2018 09:00 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह गुर्री चौकी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कार घुस गई। कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

नेपाल के जिला चितवन के थाना माड़ी क्षेत्र के गांव रमाइलो टांडा निवासी 28 वर्षीय रोहित, 45 वर्षीय शंभू दराई, 22 वर्षीय बसंत, 19 वर्षीय आशीष दिल्ली स्थित नागलोई क्षेत्र में एक ब्रांडेड जूता कंपनी में काम करते थे। यह लोग एक कार से दिल्ली से नेपाल जाने के लिए बृहस्पतिवार देर रात में निकले थे। शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे कार जब नेशनल हाईवे पर थाना रोजा क्षेत्र में गुर्री चौकी के पास पहुंचे, तभी आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कार घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में अगली सीट पर बैठे लोग उसी में फंस गए। घटना के बाद घायलों में चीखपुकार मच गई और लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रोहित और शंभू को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बसंत ओर आशीष का इलाज चल रहा है। कार मृतक शंभू की बताई गई है और वही कार चला रहा था।

दोनों की कार में ही हो गई थी मौत
जबरदस्त टक्कर लगने से शंभू और रोहित कार में ही फंस गए। दोनों को जब तक निकालने की कोशिश शुरू की, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। फिर भी जिंदा होने की उम्मीद में उन्हें भी घायलों के साथ जिला अस्पताल भेजा गया। जहां रोहित और शंभू को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन भी अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन


खुफिया पुलिस भी हुई अलर्ट, जुटाई जानकारी
हादसे में नेपालियों की मौत की जानकारी मिलते ही खुफिया पुलिस अलर्ट हो गई। दिल्ली से लेकर स्थानीय खुफिया पुलिस ने नेपालियों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई। सूत्रों के मुताबिक इंटेलीजेंस के एक अधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें