फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के हमले में बाल बाल बचे तीन लोग

Fri, 13 Apr 2018 08:54 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
टाइगर
विज्ञापन

बजाज पावर प्लांट में ड्यूटी करने जा रहे तीन कर्मचारियों पर बाघ ने हमला कर दिया, लेकिन कर्मचारी बाल बाल बच गए। बाघ के हमले की जानकारी से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन

गांव नवदियां बंकी निवासी किंदर सिंह, हैप्पी सिंह और गुरप्रीत सिंह गांव मकसूदापुर स्थित बजाज एनर्जी पावर प्लांट में काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात आठ बजे तीनों साइकिल से रात की ड्यूटी करने जा रहे थे। गांव अख्तियारपुर धौकल के सामने शारदा नहर झाल के नजदीक बाघ ने हैप्पी सिंह पर हमला कर दिया, लेकिन हैप्पी दूसरी ओर गिर जाने से बच गया। उसके शोर मचाने पर दूसरी साइकिल से जा रहे किंदर सिंह और गुरप्रीत ने टार्च की रोशनी की तो बाघ देखकर शोर मचाते हुए भाग खड़े हुए। रोशनी होने से बाघ भी पीछे हट गया, इस पर हैप्पी सिंह भी मौके से भाग खड़ा हुआ।
काफी दूर तक भागने के बाद किंदर सिंह ने मामले की जानकारी मोबाइल से परिवार के लोगों को दी तो गांव के तमाम लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे। इस दौरान बाघ कुछ दूर झाबर में बैठा रहा। हैप्पी सिंह ने बताया कि बाघ उनके क्षेत्र में कई माह से घूम रहा है, लेकिन वन विभाग के लोग मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। रात उसकी और उसके साथियों की जान बमुश्किल बच सकी। बाघ कभी भी किसी को मार सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें