फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने आठ लाख कापियों का होगा मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में जंचेगी कापियां
विज्ञापन

पौने आठ लाख कापियों का होगा मूल्यांकन
17 मार्च से चार केंद्रों पर जांची जाएंगी यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं
परीक्षकों और डिप्टी हेड पर रहेगी सीसीटीवी कैमरों की नजर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
शहर में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस बार हाईस्कूल और इंटर की कापियों का मूल्यांकन करने को दो-दो केंद्र बनाए गए हैं। इस बार बोर्ड ने शासन की मंशानुरूप परीक्षा की तर्ज पर मूल्यांकन भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराने का निर्णय लिया है, लिहाजा चारों केंद्रों पर कैमरे दुरुस्त होने शुरू हो गए है। मूल्यांकन के लिए लगभग 7.74 लाख उत्तर पुस्तिकाएं चारों केंद्रों पर आवंटित की गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि उत्तर पुस्तिकाएं एक-दो दिनों में आनी शुरू हो जाएंगी।
बोर्ड परीक्षा की इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राजकीय इंटर कॉलेज और इस्लामिया इंटर कॉलेज तथा हाईस्कूल की कापियों को जांचने के लिए एसपी कॉलेज और एबी रिच इंटर कॉलेज (मिशन स्कूल) को केंद्र बनाया गया है। जीआईसी मूल्यांकन केंद्र प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि उनके यहां इंटर की दो लाख 11 हजार 255 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। मूल्यांकन के लिए बोर्ड से 358 परीक्षक और 40 डिप्टी हेड की सूची प्राप्त हो गई है। इसी तरह इस्लामिया इंटर में इंटर के मूल्यांकन प्रभारी शाकिर अली खां ने बताया कि उनके यहां दो लाख 22 हजार 244 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। इनके मूल्यांकन के लिए केंद्र पर 398 परीक्षक और 44 डिप्टी हेड की सूची भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह एबी रिच इंटर कॉलेज के प्रभारी मिहिर फिलिप्स ने बताया कि उनके यहां हाईस्कूल मूल्यांकन केंद्र पर लगभग 1.60 लाख कापियां आवंटित हुई हैं, साथ ही मूल्यांकन के लिए 500 परीक्षक और 53 डिप्टी हेड की सूची भेजी गई है। प्रधानाचार्य ने बताया कि केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। एसपी कॉलेज के प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने बताया कि उनके केंद्र पर लगभग 1.80 लाख उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई है, जिनका मूल्यांकन करने के लिए 62 टोलियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें