फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलजुल कर मनाएं होली-एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलजुल कर मनाएं होली: एसडीएम
विज्ञापन

निगोही/ खुदागंज। होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें थानाध्यक्ष सुनील शर्मा ने सभी से त्योहार मिलजुलकर मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, अगर कोई अफवाह या अराजकता फैलाने की कोशिश करे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में श्यामनरायण मिश्रा, कृष्णगोपाल त्रिपाठी, प्रभु सिंह कुशवाहा, मोनू सिंह, सोनू यादव, देववृत सिंह, सुल्तान, इकबाल खां, डॉ. रीतराम, नवनीत यादव, रामसरन वर्मा, सुधीर मिश्रा, रिजवान, रियासत खां, राजपाल समेत क्षेत्र के सभी धर्म के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, खुदागंज थाना परिसर में एसडीएम सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें सभी त्योहार शांति पूर्वक मिलजुलकर मनाने की अपील की। इस अवसर पर सीओ मंगल सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह, मौलाना अंजारूल हक, हाजी शेर मोहम्मद, खालिद हयात खां, हाजी हसनैन खां बरकाती, राशिद बेग, जलालुद्दीन प्रधान, एहतशाम आलम, कृपाशंकर रस्तोगी, थाना अध्यक्ष हरेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें