फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन और व्यापारियों के सहयोग से लगाए गए कैमरे

Wed, 28 Feb 2018 07:02 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
camera
विज्ञापन
शहर की सुरक्षा में सेंध लगाना मुश्किल होगा। ऐसा करने वाले तीसरी आंख की नजर में कैद होंगे। दरअसल, शहर में प्रशासन, व्यापारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब 150 स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं। डीएम अमृत त्रिपाठी के प्रयासों के चलते व्यापारी पूरे उत्साह के साथ इस काम में सहयोग दे रहे हैं। न केवल दुकानों के अंदर बल्कि दुकानों के बाहर लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी सीसी कैमरे लगाये गए हैं। कई व्यापारियों ने एक कदम बढ़ाकर सावर्जनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया है। कैमरे में रिकार्डिंग की क्वालिटी बेहतर रहे इसके लिए सीसी कैमरों के पास लाइटें भी लगाई गई हैं। होली पर निकाले जाने वाले लाट साहब जुलूस के मद्देनजर कंट्रोल रूम कोतवाली और थाना आरसी मिशन में बनाया गया है। कहीं पर गड़बड़ी होने पर तत्काल पुलिस मूवमेंट हो सकेगा।
विज्ञापन


संवेदनशील इलाकों में रहेगा विशेष फोकस
लाट साहब जुलूस के दौरान शहर में संवेदनशील इलाकों में विशेष फोकस रहेगा। सदर कोतवाली और चौक कोतवाली के साथ थाना रामचंद्र मिशन इलाके में लाट साहब जूलूस को लेकर विशेष सतर्कता रहेगी। यहां ड्रोन कैमरों से भी खुराफातियों पर नजर रखी जाएगी। चौक कोतवाली क्षेत्र में 15 संवेदनशील स्थानों पर 34 सीसी कैमरे लगाए गए हैं वहीं सदर कोतवाली में 12 संवेदनशील स्थानों पर 29 कैमरे लगाए गए हैं। रामचंद्र मिशन क्षेत्र में 40 से ज्यादा स्थानों पर सीसी कैमरों से निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम में चौबीस घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। सीसी कैमरों में होने वाली रिकार्डिंग को सुरक्षित रखा जाएगा।

शरारती तत्वों की पहचान में होगी आसानी
प्रशासन, व्यापारियों और आम लोगों के इस प्रयास से शहर में अपराधियों और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लग सकेगी। अमन-चैन कायम रखने में काफी सहूलियत मिलेगी। शरारती तत्वों पर नकेल के साथ इनकी पहचान में भी काफी आसानी होगी। सीसी कैमरों की रिकार्डिंग से यह भी फायदा यह होगा कि कल तब सबूत के अभाव में बच जाने वाले अपराधी अब आसानी से बच नहीं सकेंगे।
विज्ञापन


200 मीटर ऊंचाई से निगरानी करेगा आधुनिक ड्रोन कैमरा
लाट साहब जुलूस के मद्देनजर प्रशासन ने आधुनिक ड्रोन कैमरा की खरीद भी कर ली है। एसडीएम सदर रामजी मिश्रा ने बताया कि बुधवार को ड्रोन का ट्रायल पुलिस लाइंस में कर लिया गया है। लाट साहब जुलूस के दौरान यह ड्रोन करीब 200 मीटर की ऊंचाई से निगेहबानी करेगा। खास बात यह है कि इस आधुनिक ड्रोन में होने वाली रिकार्डिंग की पिक्चर क्वालिटी काफी बेहतर है।

व्यापारियों और आम नागरिकों के सहयोग से शहर में 150 स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं। थाना कोतवाली, रामचंद्र मिशन और सदर बाजार के संवेदनशील इलाकों में विशेष फोकस किया गया है। लाट साहब जुलूस के रूटों पर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम से सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सीसी कैमरों के जरिए कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ खुराफातियों पर नजर रखने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

- अमृत त्रिपाठी, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें