फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में अफसरों ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में अफसरों ने मारा छापा
विज्ञापन


10 मिनट में कर लिया सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत क्रॉस चेकिंग पर आए मंडी समिति के आला अधिकारी महज 10 मिनट में ही खानापूरी करते हुए सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करते हुए वापस चले गए। उन्होंने मंडी समिति में बंद पड़े गंदे शौचालयों को देखने तक की जहमत नहीं उठाई जिसे लेकर खासी चर्चा रही।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर लगभग एक बजे दो गाड़ियों से अधिकारी मंडी समिति कार्यालय पहुंचे। लखनऊ नंबर प्लेट लगी गाड़ी से आए अधिकारी ने गाड़ी से उतरने की जहमत नहीं उठाई जबकि पीलीभीत की गाड़ी से आए कथित मंडी समिति सचिव ने मात्र 10 मिनट रुककर समिति के कार्यालय के आस पास सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा मौजूद कर्मचारियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए गाड़ी में बैठकर निकल गए। कार्यालय पर मौजूद कर्मचारी शिवशंकर आर्य,नरेंद्र कुमार व राजेश कुमार ने बताया कि उन्हे यह नहीं मालूम कि कौन से अधिकारी आए थे इतना बताया कि वह सफाई व्यवस्था की क्रॉस चेकिंग पर आए हैं बताया गया कि निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव संजय कुमार मौजूद नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें