फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावलखेड़ा ओवरआल चैंपियन, जलालाबाद दूसरी पायदान पर

विज्ञापन
sports - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

एडी बेसिक शशि देवी शर्मा ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार

शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की 33वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का गुरुवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक (एडी बेसिक) शशि देवी शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
ओसीएफ स्वर्ण जयंती स्टेडियम में तीन दिन तक चली जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में हमेशा की तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विकास खंड भावलखेड़ा ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया, वहीं जलालाबाद ने छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत रूप से जलालाबाद के उच्च प्राथमिक स्कूल मालूपुर के फैजान और पुवायां के उच्च प्राथमिक स्कूल महमदपुर सैजनिया की संजना तथा प्राथमिक स्तर पर भावलखेड़ा प्राइमरी स्कूल शाहमतगंज गौटिया के छात्र अनिल कुमार और बंडा की उपासना चैंपियन घोषित की गईं। इसी तरह सामूहिक वर्ग में प्राथमिक बालक-बालिका और उच्च प्राथमिक बालक -बालिका की चैंपियनशिप पर भावलखेड़ा ने कब्जा जमाया। वहीं, प्राथमिक बालक-बालिका और उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में विकास खंड जलालाबाद ने दूसरे स्थान पर रहते हुए शील्ड पर कब्जा जमाया। इस वर्ग में बालिका वर्ग की सामूहिक चैंपियनशिप में ददरौल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि एडी बेसिक शशि देवी शर्मा ने विशिष्ट अतिथि ओसीएफ के कार्य प्रबंधक एवं खेल प्रभारी अनुराग यादव, डायट प्राचार्य मनोज कुमार वर्मा, वित्त एवं लेखाधिकारी अमित कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजय सिंह के साथ मार्चपास्ट की सलामी ली और समापन पर विजेताओं को पुरस्कार बांटे। देवेश वाजपेयी के संचालन में हुए आयोजन में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय लक्ष्मी देवी, जिला व्यायाम शिक्षक राम प्रसाद, डॉ. विनय गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चतुर्वेदी, सुरेश चंद्र पाल, आईपी सिंह, योगेश पाल, प्रेमपाल सिंह, राज कुमार सिंह, मुनीश मिश्रा, राज कुमार तिवारी, सरताज अली, विश्राम सिंह, दपिंदर कौर, निकहत परवीन, नीरज मिश्रा, बबलू सिंह, आरती वर्मा, विकास मिश्रा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

फिसड्डी रहे नगर क्षेत्र और कलान
बेसिक शिक्षा की जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में विकास खंड कलान के अलावा नगर क्षेत्र शाहजहांपुर और नगर क्षेत्र तिलहर खाली हाथ ही रहे। कोई भी खिलाड़ी किसी खेल में विजेता नहीं बन सका। इनके खिलाड़ी न तो टीम गेम में कुछ कर सके और न ही व्यक्तिगत स्पर्धा में जीत सके।
विज्ञापन


फैजान, संजना, अनिल, उपासना चैंपियन
बेसिक शिक्षा की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में फैजान, संजना, अनिल और उपासना ने व्यक्तिगत रूप से चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है। उच्च प्राथमिक स्कूल मालूपुर के फैजान जाहेद के पुत्र हैं और उन्होंने 100 और 200 मीटर दौड़ तथा बाधा दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया है। वह खेल शिक्षक विपिन अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में नियमित दौड़ का अभ्यास करते हैं। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्कूल महमदपुर सैजानिया की संजना ने 400 मीटर, 600 मीटर और लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन बनी हैं। वह श्रीकांत की पुत्री हैं। प्राथमिक वर्ग में शाहमतगंज गौटिया के छात्र अनिल कुमार ने 50 मीटर और 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है। वह प्रधानाध्यापिका अनुपम पाल के मार्गदर्शन में लगभग दो किलोमीटर प्रतिदिन दौड़ लगाते हैं। वह सूरजपाल के पुत्र हैं। वहीं, उपासना प्राथमिक विद्यालय बंडा की छात्रा हैं, जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें