फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
प्रसूता का ऑपरेशन नहीं करने की लापरवाही आई सामने
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के अनुरोध को भी नकारा था डॉक्टर

शाहजहांपुर। डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने जिला महिला चिकित्सालय में तैनात डॉ. किरन गुप्ता और सीएमएस डॉ. अशोक कुमार रस्तोगी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की संस्तुति करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। डीएम की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि रोजा के मोहल्ला लोधीपुर निवासी मोहम्मद तसब्बर खां अपनी पत्नी को नाहिदा को प्रसव पीड़ा होने पर 30 सितंबर को जिला महिला चिकित्सालय लेकर गए थे। उस समय डॉ. रोशी गजाला ड्यूटी पर थीं। उसके बाद डॉ. किरन गुप्ता ड्यूटी पर आईं। तसब्बर ने दोनों चिकित्सकों से इलाज के लिए कहा लेकिन उसकी पत्नी का इलाज नहीं किया गया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी भी पहुंचे और उन लोगों ने भी डॉक्टर किरन से प्रसूता का ऑपरेशन करने को कहा लेकिन ऑपरेशन नहीं किया गया। प्रसूता को उसके परिजनों ने प्राइवेट में भर्ती कराया। जहां ऑपरेशन के बाद बच्चा मृत पैदा हुआ। मामले की जांच सीएमओ डॉ. आरपी रावत ने की। इसमें डॉ. किरन गुप्ता और सीएमएस को दोषी पाया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें