शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस बीच प्रतियोगिताओं के विजेताओं और मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
जय भारत संस्था की ओर से हुए आयोजन का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने महाराजा अग्रसेन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा और कार्यक्रम अध्यक्ष ने बीएससी की छात्रा नूर फातिमा, इंटरमीडिएट की अपर्णा त्रिवेदी, दिव्यांश लाहौरी, अनुराग चौधरी और हाईस्कूल के टॉपर बसंतराम तथा शिवम अग्रवाल को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिताओं के विजेताओं और सहयोगियों को भी पुरस्कृत किया।
संस्थाध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, रामचंद्र सिंघल, सुनील मूर्ति अंचल, अरुण खंडेलवाल, डॉ. अनुराग अग्रवाल, अनुज गुप्ता, डॉ. सुरेश मिश्रा, उमेश दुबे, मनोज गर्ग, संजीता अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, तराना जमाल, सरोज गुप्ता आदि मौजूद रहे। डॉ. मयंक भूषण पांडेय ने आभार जताया।