फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला उत्सव में होगा संगीत-नाट्य संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत कला उत्सव और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 22 सितंबर को डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी डीआईओएस सतीश कुमार ने बताया कि उत्सव में सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों के कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग करना है। उन्होंने बताया कि कला उत्सव में संगीत, नृत्य, नाट्य, और दृश्य कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। निर्णायक मंडल की अध्यक्षता स्वयं डीआईओएस करेंगे, इनके अलावा जीजीआईसी शहर, तिलहर, जीआईसी शहर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बितौनी, डॉ. सुदामा प्रसाद कॉलेज, क्रिश्चियन गर्ल्स हाईस्कूल और आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जिला स्तर पर चयनित विजेता को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कला उत्सव में प्रतिभाग कराया जाएगा। इसी तरह चार अक्तूबर को राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रत्येक विद्यालय से चार विद्यार्थी और एक शिक्षक को प्रतिभाग करना है। विज्ञान प्रदर्शनी के लिए पर्यावरण: जलवायु परिवर्तन के कारण और परिणाम, जैव विविधता: संरक्षण एवं सुगमता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान का महत्व, सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा गणित: भौतिक आधारित खेल प्रमुख विषय निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें