फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र के लोधीपुर निवासी दिनेश प्रजापति की ढाई माह की बीमार बेटी लक्ष्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घरवालों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दिनेश प्रजापति की बेटी लक्ष्मी को सोमवार को खांसी जुकाम की शिकायत हुई। इस पर वह लोधीपुर में ही स्थित एक प्राइवेट डॉक्टर के पास मंगलवार दोपहर दवा दिलाने ले गए। आरोप है कि बेटी को इंजेक्शन लगाने के बाद डॉक्टर ने कुछ दवा देकर घर भेज दिया। घर पहुंचने के बाद जब उसे दवा पिलाने के लिए चम्मच मुंह में लगाया तो पता चला कि उसकी सांसे थम चुकी हैं। पीड़ित ने बताया कि बेटी की मौत के बाद जब उसने डॉक्टर से इंजेक्शन के बारे में पूछा तो उसने बताने से मना कर दिया। घटना के बाद से बच्ची की मां उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उसकी सुनी नहीं। बहाना बनाते हुए उसे टरका दिया गया। पीड़ित परिवार दो बार थाने गया, फिर भी उसकी नहीं सुनी गई। बुधवार सुबह जब परिजन बच्ची का शव लेकर थाने पहुंचे, तब पुलिस हरकत में आई और मामले की तहरीर लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा। थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें