फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता किए पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती स्मृति महोत्सव के अंतर्गत हुई तुलसी ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को बुधवार को पुरस्कृत किया गया। स्टेट बैंक कॉलोनी में हुए कार्यक्रम में विजयी छात्रा प्राची वार्ष्णेय, गुनगुन पासवान, राजनाथ सिंह, वर्तिका मिश्रा, अनंत शुक्ला और जूनियर वर्ग में शोभित वर्मा, काजल पांडेय, विकास मिश्रा, उजाला और उज्ज्वल त्रिवेदी को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्रीराम चरित मानस और भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रश्नमंच का भी आयोजन किया गया। समापन पर बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। आयोजन में जयभारत संस्था के अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, चंद्रप्रकाश वाजपेयी, डॉ. मयंक भूषण पांडेय, डॉ. केके अग्रवाल, अरविंद वाजपेयी, आयुष अग्रवाल, रामकृष्ण अग्रवाल, रम्मन गुप्ता, पुष्पा गौतम, अचला श्रीवास्तव, निशि अग्रवाल, रामचंद्र, रामबाबू, किरन गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें