फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ पेज के लिए प्र्र्रस्तावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विकास खंड भावलखेड़ा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरसंडा में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णाराज ने शुक्रवार को विज्ञान/गणित की प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को यूनिफार्म और किताबें भी वितरित कीं। बाद में स्कूल परिसर में पौधे रोपे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्णाराज ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद कृष्णाराज ने प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला खुलने से बच्चों की विज्ञान में रुचि बढ़ेगी। वह प्रयोग करके सीख सकेंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बड़ी बिटिया, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजेश चतुर्वेदी, क्षेत्रीय खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, प्रधानाध्यापक विश्राम सिंह आदि ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, शशि सिंह, श्रद्धा यादव, रीना देवी, नेेहा मोदी, सावित्री देवी, रवि कुमार, मगरे लाल, दिनेश गंगवार, विजय पाल, वारिस अली, अमित कुमार, मिथलेश कुमारी, रजत, वरुण, प्रभाकर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें