फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को दो घंटे में 50 बार ट्रिप हुई बिजली

Sun, 21 Jun 2015 11:00 PM IST
खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शनिवार और रविवार को बिजली कर्मचारियों की लापरवाही ने उपभोक्ताओं को गुस्से से भर दिया है। दो दिन से बिजली सप्लाई शुरू होते ही दो-तीन मिनट में ट्रिपिंग हो जाती है। सप्लाई में बाधा के पीछे बिजली कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

लोगों को उम्मीद थी कि पवित्र रमजान माह में बिजली सप्लाई में कुछ सुधार होगा, जिससे रोजा रखने वालों को परेशानी का सामना न करना पड़े, लेकिन हो इसके विपरीत रहा है। शनिवार सुबह बिजली आई तो दो मिनट बाद ही ट्रिप कर गई, इसके बाद पूरे दिन यह सिलसिला चलता रहा। रविवार को भी कोई सुधार नहीं दिखा और सुबह दो घंटे में लगभग 50 बार लाइन ट्रिप कर गई। दो दिन से बिजली सप्लाई की स्थिति बिगड़ने से लोगों के घरों में लगे इंवर्टर भी जवाब दे गए। इससे बंद घरों में महिलाएं और बच्चे गर्मी के चलते बिलबिला उठे।
इस संबंध में जेई रामाशंकर ने बताया कि शुक्रवार को आंधी आने से पेड़ की डाले लाइन से छूने लगी, जिस कारण लाइन बार-बार ट्रिप हो रही है। समस्या को दूर किया जा रहा है। लोगों को ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी
खुटार। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, महामंत्री गुरूसेवक सिंह ने बिजली व्यवस्था तत्काल सुचारू कराए जाने की मांग की है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ता और व्यापारी वर्ग बेहद परेशान हैं। इस संबंध में तमाम बार कहे जाने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो व्यापार मंडल आंदोलन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें