फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसएस कॉलेज में 50 और जीएफ कॉलेज में 65 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Fri, 13 Dec 2024 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के दूसरे दिन एसएस कॉलेज में 50 और जीएफ कॉलेज में 65 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए जिले में 59 केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर तीन पालियों में परीक्षाएं संपन्न कराई जा रहीं है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दूसरे दिन स्नातक कक्षाओं में बीए के उर्दू, बीएससी के जंतु विज्ञान व होम साइंस के अलावा बीबीए और बीकॉम के अलग-अलग विषयों के पेपर हुए। परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों की कॉलेज के गेट पर ही गहन जांच की गई। इसके बाद प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करने के साथ ही सचल दलों ने कक्षों में जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें