फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 अभ्यर्थियों को नौकरी का आफर लेटर मिला

Fri, 15 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
न‌ियु‌क्त‌ि - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
कौशल विकास मिशन के तहत चयनित प्रशिक्षित  50 अभ्यर्थियों को डीएम पुष्पा सिंह ने बुधवार को नौकरी के ऑफर लेटर वितरित किए। साथ ही मिशन के तहत प्रशिक्षित हुए 20 युवाओं को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि जिन्हें नौकरी नहीं मिलती, वह खुद सीखे हुए हुनर से खुद का रोजगार शुरू करने एवं दूसरों को रोजगार देने लायक बनने के लक्ष्य पर काम करने को कहा। समझाया कि छोटे स्तर पर ही सीखे हुए हुनर का इस्तेमाल कर उपार्जन करना शुरू करें और झिझकें नहीं। अभ्यर्थियों को सुनहरे भविष्य की शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि शासन द्वारा कौशल विकास पर विशेष फोकस है और इसमें युवाओं को हुनर सीखने की पूरी नि:शुल्क सुविधा है। इसमें 14 से 35 वर्ष तक की आयु के के युवक-युवती अपनी रुचि के पाठ्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कुल 34 ट्रेड के 283 पाठ्यक्रमों का विकल्प रहता है। साथ ही अलग से हर अभ्यर्थी को अंग्रेजी बोलने और कंप्यूटर की सामान्य जानकारी दी जाती है ताकि वह प्रशिक्षण पूरा कर रोजगार बाजार की जरूरत पर खरा उतर सके। इस अवसर पर आईटीआई रोजा के प्रिंसिपल संतराम,  आईटीआई जलालाबाद के प्रिंसिपल ईएच जैदी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

20 को किसान दिवस 
शाहजहांपुर। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को प्रदेश के सभी जनपदों के जनपद मुख्यालय पर किसान दिवस का आयोजन होने के क्रम में जिले में 20 जुलाई को किसान दिवस मनाया जाएगा। डीएम पुष्पा सिंह ने बताया कि इसमें कृषकों की कृषि संबंधी तकनीकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम में विकास भवन सभागार में दोपहर 12 बजे से अपराह्न दो बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें