शाहजहांपुर। कोहरे की वजह से तमाम ट्रेनें पहले से ही निरस्त चल रही हैं। अब रेलवे ने 31 मार्च तक 48 ट्रेनों के निरस्तीकरण की घोषणा कर दी है। इसमें शाहजहांपुर और रोजा में रुकने वाली चार जोड़ी गाड़ियां शामिल हैं। इससे होली पर लोगों का सफर मुश्किल भरा हो सकता है।
रेलवे ने रेल पटरियां और पुल पर गार्डर डालने के लिए इन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। हालांकि इनमें से तमाम ट्रेनें पहले से ही रद्द थीं। जिनमें जनता, शहीद, पंजाब मेल, लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस समेत चार जोड़ी ट्रेनों को 16 दिसंबर से 29 फरवरी तक के लिए निरस्त किया गया था, जिसका समय बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। इससे उन यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है, जो होली के त्योहार पर इन ट्रेनों के जरिये अपने घर पहुंचने की तैयारी कर रहे थे।
बस में सफर से बढ़ेगा खर्च
ट्रेनें निरस्त होने के चलते होली पर लोगों को बस में सफर करना पड़ेगा। इससे न सिर्फ उनकी यात्रा का समय बढ़ेगा बल्कि किराये की धनराशि भी ज्यादा खर्च करनी होगी। बीच में कहीं जाम लगा तो समय और भी ज्यादा बढ़ सकता है।
शाहजहांपुर में रुकने वाली निरस्त ट्रेनें
14265 वाराणसी देहरादून एक्सप्रेस 1 मार्च से 31 मार्च तक
14266 देहरादून वाराणसी एक्सप्रेस 1 मार्च से 31 मार्च तक
14235 वाराणसी बरेली एक्सप्रेस 1 मार्च से 31 मार्च तक
14236 बरेली वाराणसी एक्सप्रेस 2 मार्च से 1 अप्रैल तक
13151 कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 मार्च से 31 मार्च तक
13152 जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस 3 मार्च से 2 अप्रैल तक