फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 472 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर...ऋण लेकर शुरू किया कारोबार

विज्ञापन
शाहजहांपुर में उद्योग केंद्र। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुरुषाें की तरह महिलाएं भी अपना स्टार्टअप खड़ा करने में पीछे नहीं हैं। वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत ऋण लेकर 472 महिलाएं अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनीं, साथ ही दूसरों को भी काम दिया। इस वर्ष भी अब तक दस महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत पिछले वित्तीय वर्ष में करीब ढाई हजार आवेदन आए थे। जांच के बाद उनके आवेदनों को स्वीकृत कर बैंकों में भेजा गया। बैंकों से 1752 लोगों का ऋण स्वीकृत किया गया। इनमें 472 महिलाएं शामिल हैं।
पांच लाख तक का ऋण लेकर महिलाओं ने ब्यूटी पॉर्लर, जूट बैग का निर्माण, झाड़ू बनाने का कारोबार शुरू किया। उद्योग केंद्र के सहायक विकास प्रबंधक अरुण पांडेय बताते हैं कि योजना के जरिये महिलाएं सशक्त बनी हैं। पहले घर में रहने वालीं महिलाओं ने अपना कारोबार स्थापित कर खुद को आत्मनिर्भर बनाया, साथ ही कई लोगों को रोजगार देने में सहभागी बनीं।
विज्ञापन



लक्ष्य बढ़ा, ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ
गत वर्ष जहां 1750 लोगों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य था। वहीं इस बार बढ़ाकर 2400 कर दिया गया। वित्तीय वर्ष में नया लक्ष्य आने के बाद आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। इस बार ज्यादा महिलाओं को लाभ मिलना तय है।
-
यह है पात्रता
-आवेदक की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए।
-आठवीं पास होना जरूरी है।
-बैंक में सिविल बेहतर होना चाहिए।
-प्रोजेक्ट, सेवा व मैनुफैक्चरिंग के लिए लाभ मिलता है।

ऋण लेकर कारोबार को शुरू किया। अपने नाम से फर्म भी बनवाई। अब पति के साथ मिलकर किताबों का व्यापार करते हैं।
-तृप्ति अग्रवाल

उद्योग केंद्र से ऋण लिया था। इसके बाद पेपर बैग बनाने का कारोबार शुरू किया। इसके जरिये कई लोगाें को रोजगार से जोड़कर उनकी आजीविका का जरिया भी बन गए हैं।
विज्ञापन


-रचना मोहन

गत वर्ष योजना का लाभ पाने वाली 472 महिलाओं ने अपना रोजगार शुरू किया है। योजना का लाभ पाकर कई तरह के प्रोजेक्ट लगे हैं।
-अरुण पांडेय, सहायक विकास प्रबंधक, उद्योग केंद्र

शाहजहांपुर में उद्योग केंद्र। संवाद

शाहजहांपुर में उद्योग केंद्र। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें