फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पत्नी और बचाने आई सास को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट (शाहजहांपुर)। विक्रमपुर गांव में मायके में रह रही वर्षा को गत बृहस्पतिवार को शराब पीकर आए उसके पति बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के गांव सहाेरा निवासी नरेश पाल ने पीटना शुरू कर दिया। वर्षा को बचाने आईं उनकी मां सुशीला को भी आरोपी ने पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वर्षा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह साल पहले नरेश पाल से उनकी शादी हुई थी। पति शराब, गांजा आदि का नशा करने का आदी है। आए दिन शराब पीकर घर आने पर गालियां देकर मारपीट करता है। गत 30 अप्रैल को सुबह वह शराब पीकर आया और बेवजह गालियां देने लगा। मना किया तो लात घूसों और डंडों से मारपीट करने लगा।
उन्हें बचाने आईं उनकी मां को भी काफी मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें