फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 4600 किसान हुए पंजीकृत, 200 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
- खरीद के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियां हुईं पूरीं
विज्ञापन

- किसानों को गेहूं विक्रय के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। गेहूं खरीद शुक्रवार से शुरू होने वाली है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गेहूं खरीद के लिए दो सौ क्रय केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि होली के बाद ही खरीद शुरू हो सकेगी क्योंकि गेहूं अभी कटने योग्य नहीं हुआ है। वहीं करीब 46 सौ किसानों को विक्रय के लिए पंजीकृत किया गया है।

खाद्य विपणन अधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरएफसी के 34, यूपीएसए के 39, पीसीयू के 43, पीसीएफ के 49, मंडी समिति के तीन, नैफे के 10, एफसीआई के 20 केंद्र खरीद के लिए निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से सभी केंद्रों को समय से खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रों पर बाट-माप यंत्र और बारदाना आदि की व्यवस्था कर दी गई है। बताया कि अब तक 4600 किसानों का पंजीकरण हो चुका है। पंजीकरण में तेजी लाने के लिए टीमों को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। ये टीमें किसानों को सरकारी केंद्रों पर गेहूं विक्रय के लिए प्रोत्साहित करेंगी। सभी केंद्रों की जियो टैगिंग का काम भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन

रोजा मंडी समिति के सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी के मुताबिक मंडी में गेहूं खरीद के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मंडी परिसर में साफ-सफाई करा दी गई है। इस बार सरकार की ओर से गेहूं का समर्थन मूल्य 227 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। एडीएम प्रशासन अधिकारी व नोडल अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार से सभी क्रय केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें