फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाइक से शाहजहांपुर की तरफ आ रहे थे दोनों
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रात करीब नौ बजे गोपालपुर चौराहे के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
बृहस्पतिवार को नगरीय पुलिस चौकी से शाहजहांपुर को जाने वाली लिंक रोड पर शाहजहांपुर की तरफ जाती बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान साहिल (32) निवासी समाधाना थाना मीरानपुर कटरा और अकील (25) निवासी शिवनगर थाना सिंधौली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि साहिल काफी समय से अपनी ससुराल शाहजहांपुर में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, मरने वाले रिश्तेदार थे। साहिल चार भाइयों में सबसे बड़ा था और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार को पाल रहा था। उसके छोटे भाई जयपुर में काम करते हैं। साहिल के पिता जलालुद्दीन पॉक्सो एक्ट में जेल में बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें