शाहजहांपुर। ई-बसों के राजस्व को नुकसान पहुुंचाने वाले ई-रिक्शों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम ने 25 ई-रिक्शों के चालान किए हैं। इस दौरान बरेली मोड़ पर अवैध रूप से खड़े ई-रिक्शों को हटाया गया।
अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में ई-बसों को चपत लगा रहे डग्गामार वाहन...मांगी मदद शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन ने बरेली मोड़ पर अवैध रूप से खड़े ई-रिक्शों को हटवाया। इस बीच मानक के विपरीत चलते मिले 25 ई-रिक्शों के चालान किए गए।
उन्हें बिना लाइसेंस के ई-रिक्शा चलते हुए मिले। इनके चालकों को लाइसेंस बनवाकर ही ई-रिक्शा चलाने के निर्देश दिए गए। इस बीच यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त स्कूली वाहनों की जांच भी की गई। शाम तक चले अभियान में 46 वाहनों के चालान करते हुए चार को सीज कर विभिन्न थानों में खड़ा कराया गया। अभियान में यात्रीकर अधिकारी आरपी गौतम भी शामिल रहे।
अमर उजाला में प्रकाशित खबर।