फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर यात्रियों को घर तक पहुंचाएंगी रोडवेज बसें, सभी रूट पर चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली का त्योहार मनाने घर आने वाले यात्रियों को सवारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। रोडवेज की ओर से लोकल और लंबे रूट पर बसों को चलाने की कार्ययोजना को तैयार कर ली है। 45 बसों को लोकल रूट पर चलाया जाएगा और 55 बसें लंबे रूटों पर भी चलेंगी। इससे यात्री आसानी से अपने गंतव्य को पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

हर साल होली पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को आते-जाते हैं। इनमें वे लोग शामिल हैं जो कि दूसरे राज्यों, जिलों व शहरों में नौकरी करते हैं या फिर मेहनत-मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। ये सभी लोग पर्व को मनाने के लिए अपने घर, परिवार के पास आते है। इसके लिए बहुत से लोग तो पहले ही ट्रेनों में अपनी सीट बुक करा लेते हैं, लेकिन तमाम ऐसे भी होते हैं, जोकि आरक्षण नहीं करा सकते।
ऐसे लोगों के सामने सिर्फ रोडवेज की बस से यात्रा करना ही विकल्प बचता है। होली पर रोडवेज बसों में भीड़ की संभावना के चलते परिवहन निगम की ओर से तैयारी की गई है। पहले तो लोकल और लंबी दूरी के लिए रोडवेज बसों की संख्या निर्धारित कर ली गई हैं। दूसरा अधिग्रहीत बसों को भी लगाने की योजना बनाई गई है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के प्रभारी संजीव निगम ने बताया कि होली को ध्यान में रखकर कार्ययोजना को तैयार किया गया है। 300 किमी के भीतर खुटार, पलिया, मैलानी, पीलीभीत, शाहबाद, हरदोई, लखनऊ, कानपुर को लोकल रूट की 45 बसें चलेगी। 300 किमी से अधिक की दूरी पर दिल्ली, अजमेर, जयपुर के लिए 55 बसें चलेगी। इसके अलावा 70 अनुबंधित बसें हैं, जिनको बरेली, फर्रुखाबाद, लखीमपुर रूट पर चलाया जाता है। इन अनुबंधित बसों को भी जरूरत पड़ने पर अन्य रूटों पर भेजा जाएगा।
चालक -परिचालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
होली पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसें चलाने वाले चालकों व परिचालकों को प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत 10 दिवस बस चलाने पर चालक-परिचालक को चार हजार रुपये तथा नौ दिन पर 3150 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एआरएम एसके वर्मा ने बताया कि सभी बस चालकों-परिचालकों की छुट्टी निरस्त कर दी हैं। बहुत आवश्यक होने पर ही अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें