विधायक शकुंतला देवी ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि पुवायां विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में उनके प्रयास से 44 आंगनबाड़ी केंद्र बनने के लिए शासन ने मंजूरी देते हुए धनराशि जारी कर दी है। जल्द ही सभी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। विधायक ने बताया कि वह उप्र महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार संबंधी संयुक्त संबंधी समिति की सदस्य हैं। पुवायां विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र कम होने का मुद्दा उन्होंने समिति में उठाया था। इस पर समिति की ओर से शासन ने उनके विधानसभा क्षेत्र के पुवायां, बंडा, खुटार ब्लाक में 13-13 और सिंधौली ब्लाक में पांच आंगनबाड़ी केंद्रों की मंजूरी देते हुए धनराशि जारी कर दी है। कुल 8.06 लाख की कीमत से बनने वाले केंद्र में एक कमरा, स्टोर रूम, बाथरूम, किचन बनेगा। उन्होंने कहा कि जो गांव समग्र घोषित हैं उनमें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और बाकी में ग्राम पंचायत के स्तर से काम कराया जाएगा।
कहां-कहां बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
- पुवायां के टकेली, हरदुआ, लखनापुर, अगौना खुर्द, बद्रीपुर हदीरा, महुआ पाठक, उमरसड़ा, बुझिया, जठियापुर बुजुर्ग, बिल्सा, समुलिया, पीरु, सिरखिड़ी।
- खुटार में पिपरिया विरसिंहपुर, मलिका, रजमना, महेशपुर, अटकोना, लालपुर, रामपुर कलां, रौतापुर कलां, चांदपुर, सिल्हुआ, कुइयां, गढ़िया सरेली, मोहनपुर।
- बंडा के इंदलपुर गांव में तीन, जलालपुर, पटना, कल्याणपुर धरमाई, वनिगवां, विक्रमपुर, नहिलोरा बुजुर्ग, लक्ष्मनपुर, उबरिया, पिपरा जप्ती, देवकली।
-सिंधौली में पुवायां विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गांव शेखूपुर सरैयां, कमलापुर, सरैयां जप्ती, मिश्रीपुर बुजुर्ग, भितिया बख्त्यारपुर।