शाहजहांपुर। भारतीय युवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने देश विरोधी टिप्पणी करने वालों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खिरनीबाग चौराहे पर उनका पुतला फूंका। चौराहे पर युवाओं ने भी पुलवामा हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामजी अवस्थी ने कहा कि आजकल कुछ लोग सोशल मीडिया पर देशविरोधी टिप्पणी कर अराजकता का माहौल पैदा किया कर रहे हैं। ऐसे देशद्रोहियों से कड़ाई से निपटा जाना चाहिए। महानगर उपाध्यक्ष मो. रफी ने कहा कि देश के गद्दारों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जो देश के खिलाफ जहर उगलेगा, उसे आतंकवादी मानसिकता का मानते हुए कार्यवाही की जाए। ऋषभ सक्सेना ने कहा कि सरकार ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी सजा दे। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। पुतला दहन करने वालों में हितेश बघेल, शोभित मिश्रा, अतुल मौर्य, सागर गुप्ता, रवि नंदन, अनमोल दीक्षित आदि शामिल रहे।
इधर, शुभांक अग्निहोत्री के नेतृत्व में खिरनीबाग चौराहा पर पुलवामा हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। पुतला फूंकने वालों में उपेंद्र सिंह, सुधांशु मिश्रा, सौरभ गुप्ता, ऋतिक शांख्यधर, अंकुश सिंह, अमन वर्मा, प्रशांत, योगेश आदि शामिल रहे।