फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने बजाज चीनी मिल गेट पर शुरू किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू का बजाज चीनी मिल गेट पर धरना, प्रदर्शन
विज्ञापन

बंडा (शाहजहांपुर)। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होने से नाराज भाकियू कार्यकर्ता रविवार से बजाज चीनी मिल गेट के पास प्रदर्शन कर धरना पर बैठ गए। किसानों ने कहा कि भुगतान नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
रविवार सुबह तमाम किसान भाकियू के बैनर तले मिल गेट पहुंचे और हरभजन सिंह की अध्यक्षता में धरने पर बैठ गए। तहसील अध्यक्ष अनिल गौतम ने कहा कि किसानों को गन्ने का भुगतान ब्याज सहित किया जाना चाहिए। तमाम बार मांग किए जाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे किसान परेशान हैं। पुवायां के ब्लाक अध्यक्ष श्रीकृष्ण गौतम ने कहा कि भुगतान नहीं मिलने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि दिसंबर में मिल गेट पर धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीएम और जिला गन्ना अधिकारी की मौजूदगी में मिल अधिकारियों ने 13 जनवरी तक बकाया भुगतान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। पहले दिन धरना स्थल पर मंजीत सिंह, ओमप्रकाश राजपूत, सोबरन सिंह, हरपाल, राजेश दिनकर, राजीव गंगवार सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें