फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मदनापुर(शाहजहांपुर)। कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम 7:30 बजे मदनापुर और बरूआ पट्टी सनायक गांव के बीच एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव बेहटा पाठक निवासी 34 वर्षीय सत्यप्रकाश सिंह उर्फ सपूती अपने रिश्ते की बुआ शकुंतला को घायल अवस्था में एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने के बाद अकेले बाइक से मदनापुर से लौट रहे थे। वह मदनापुर से बमुश्किल डेढ़ किलोमीटर अपने गांव की ओर चल पाए, तभी सामने से ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक के चार बच्चों में 12 वर्षीय विशाल, 10 वर्षीय आयुष, छह वर्ष की बेटी चेतना और डेढ़ वर्ष की बेबी है। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें