फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघौली डिरेलमेंट: 37 रेलगाडिय़ां डायवर्ट की गईं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बघौली में डिरेलमेंट से 37 ट्रेनें डायवर्ट

शाहजहांपुर/रोजा। दिल्ली-लखनऊ रेल रूट पर बघौली के बाद मालगाड़ी डिरेल होने के बाद करीब दो घंटे तक अप-डाउन दोनों रूट की ट्रेनों का संचालन थम गया। इसके बाद ट्रेनों को बालामऊ-सीतापुर-रोजा होते हुए डायवर्ट किया गया। तीन दर्जन से ज्यादा मेल-एक्सप्रेस, फास्ट-सुपरफास्ट ट्रेनें डिरेलमेंट से प्रभावित हुई हैं। रेल अधिकारी स्वीकार कर रहे हैं कि पूरी तरह से रूट बहाल करने में कम से कम दो दिन लगेंगे।
बघौली के पास शनिवार शाम करीब 4:48 बजे अप लाइन पर कोयला भरी मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। अप लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कई डिब्बे और कोयला डाउन लाइन पर भी बिखर गया। इससे डाउन लाइन पर भी ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। किसान एक्सप्रेस, पंजाब मेल, डुप्लीकेट पंजाब मेल, गरीब रथ, काशी विश्वनाथ, श्रमजीवी एक्सप्रेस को जगह-जगह रोक दिया गया। करीब दो घंटे के बाद ट्रेनों का डायवर्ट कर बालामऊ, सीतापुर, रोजा होते हुए पास करना शुरू हुआ। डिरेलमेंट के चलते 37 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। अप-डाउन लाइन पर बिखरा कोयला और मालगाड़ी के डिब्बों को हटाकर रेल ट्रैक दुरुस्त कर रेल यातायात शुरू करने में कम से कम दो दिन का समय तक सकता है। इस दौरान इस रूट की ट्रेनें सीतापुर ब्रांच लाइन से पास होंगी। ट्रेनों की रफ्तार थमने से स्टेशनों पर यात्री परेशान रहे। शीतलहर के बीच उनको परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

ये ट्रेनें फंसीं

13307 किसान एक्सप्रेस
13009 दून एक्सप्रेस
14007 सद्भावना एक्सप्रेस
13005 पंजाब मेल
12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस
13049 डुप्लीकेट पंजाब मेल
12204 गरीब रथ एक्सप्रेस
12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस
14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस
12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ
12326 नंगल डैम-कोलकाता एक्सप्रेस
15910 अवध-असम एक्सप्रेस
---------
रोजा जंक्शन के लोको पायलट को दी गई कमान
रोजा। दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाले ज्यादातर लोको पायलट को सीतापुर ब्रांच लाइन के बारे में जानकारियां नहीं हैं। ऐसे में रोजा जंक्शन के लोगों पायलट को लगाया गया है। जो डाउन लाइन की जो भी रेलगाड़ी रोजा जंक्शन पहुंच रही है उस पर रोजा जंक्शन के लोको पायलट की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें