फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर डीसीएम के पर गिरा पेड़, जाम लगा

Wed, 01 Aug 2018 12:59 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
dcm
विज्ञापन
 मीरानपुर कटरा में हुलास नगरा रेलवे फाटक के नजदीक नेशनल हाईवे पर महुआ का विशालकाय पेड़ सड़क पर गुजर रही डीसीएम के ऊपर गिर गया। जिससे हाईवे पर करीब चार घंटे तक यातायात थमा रहा। हादसा सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे का है। उधर, जलालाबाद में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शाहजहांपुर रोड पर गांव कलक्टरगंज के समीप रोड किनारे खड़ा महुआ का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से पास में लगा हाईटेंशन लाइन का पोल व तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर लटक गए जिससे रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा। लुधियाना पंजाब के सानेबाढ़ क्षेत्र का रहने वाला मनप्रीत सिंह डीसीएम में साइकिल के कलपुर्जे भरकर लखनऊ जा रहा था। जब वह हुलास नगरा रेलवे फाटक क्रास करके आगे बढ़ रहा था तभी महुआ का विशालकाय पेड़ उसकी डीसीएम के ऊपर आ गिर पड़ा। पेड़ के गिरते ही नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन थम गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर अलग किया। उसके बाद दो जेसीबी मंगाकर पेड़ को टहनियों को हटाकर रास्ता साफ किया गया। इस बीच हाईवे पर करीब चार घंटे तक वाहनों के पहिये थमे रहे। जिससे हाइवे पर काफी लंबा जाम लगा रहा।
जलालाबाद। इलाके के लोगों ने बताया कि हवा विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया। इस समय हवा भी नहीं चल रही थी। पेड़ कैसे गिर गया। पता ही नहीं चला। इस पेड़ के गिरने स़ पूरी रोड अवरुद्ध हो गई और कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ के तनों को कटवाकर रास्ता खुलवाया। इस दौरान करीब पौन घंटे रोड पर जाम लगा रहा जिसमें कांवड़ियों समेत तमाम सरकारी व प्राइवेट वाहन फंसे रहे। एचटी पोल क्षतिग्रस्त होने से कई घंटे बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें