फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के बाद अब बुधवार को एडीएम जाम में फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी के बाद अब बुधवार को एडीएम जाम में फंसे
विज्ञापन

भरी दोपहरी तीन घंटे के जाम ने उड़ाए होश
पुवायां के राजीव चौक पर रोजाना लग रहा भारी जाम
भयंकर जाम के बाद मौके पर पहुंचले हैं पुलिसकर्मी
फोटो-24,25
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। बुधवार भरी दोपहरी पुवायां के राजीव चौक पर तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इससे जाम में फंसे लोग बेहाल हो उठे। ढाई बजे जाम खुलने पर लोगों ने राहत ही सांस ली। मंगलवार को राजीव चौक पर ही एसपी जाम में फंस गए थे तो बुधवार को एडीएम की गाड़ी जाम में फंस गई।
बुधवार को दिन में 11.30 बजे राजीव चौक पर लंबा जाम लग गया। जब तक जाम कम रहा जब तक पुलिसकर्मियों ने वाहनों को निकलवाने का कोई प्रयास नहीं किया। इससे तमाम लोगों ने वाहन आड़े तिरछे कर निकलने का प्रयास किया तो जाम की स्थित और भी खराब हो गई। बाद में स्कूलों में छुट्टी होने पर कई स्कूल वाहन भी जाम में फंस गए। कुछ ही देर में खुटार, शाहजहांपुर, निगोही, बंडा और तहसील रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन जाम बढ़ता चला गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर से बंडा की ओर जा रहे एडीएम वित्त राजस्व सर्वेश कुमार का वाहन और खुटार एसओ राहुल सिंह का वाहन भी जाम में फंस गया। उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल वाहन पास कराए। उधर, जाम में फंसे स्कूलों के वाहन में बैठे बच्चे काफी देर हो जाते से उकता उठे। लगभग ढाई घंटे बाद जाम को बमुश्किल खुलवाया जा सका।
00
फोटो-26,(राजीव अग्रवाल)
0000000000000
राजीव चौक पर अतिक्रमण के चलते दिन भर में कई बार जाम जैसी स्थित बन जाती है, लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझते हैं।
विज्ञापन

राजीव अग्रवाल, व्यापारी, राजा मार्केट पुवायां
00
फोटो-27,(प्रभात मिश्रा)
0000000000000
भूसी से भरे ओवरलोड और ओवरहाइट ट्रक अक्सर जाम की वजह बनते हैं। राजीव चौक पर खड़े होने वाले डग्गामार वाहन, ठेले, खोमचे वालों के कारण भी जाम लग जाता है। पुलिस को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
प्रभात मिश्रा समाजसेवक, मोहल्ला गढ़ी, पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें