फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्र मोहन महेंद्रू

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं रहे वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्र मोहन महेंद्रू
विज्ञापन

खन्नौत मोक्षधाम पर पंचतत्व में हुए विलीन, बेटे संजीव ने दी मुखाग्नि
फोटो- 18 में
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्र मोहन महेंद्रू का लंबी बीमारी के चलते बुधवार को निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। देर शाम खन्नौत मोक्षधाम पर उन्हें पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र संजीव महेंद्रू ने दी। महेंद्रू ने रंगमंच के अलावा ओसीएफ रामलीला में भी कई किरदार निभाए थे, जिसमें रावण के अभिनय से उन्हें काफी ख्याति मिली। रंगमंच में विशेष योगदान के लिए उन्हें जनपद रत्न से भी नवाजा गया था।
ओसीएफ से सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ रंगकर्मी महेंद्रू काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में मंचीय कलाकार और व्यापारी उनके सत्यपाल पेट्रोल पंप के समीप स्थित आवास पर पहुंचने शुरू हो गए। सभी ने उनके अंतिम दर्शन कर भावभीनीं श्रद्धांजलि अर्पित की। महेंद्रू मूल रूप से पाकिस्तान निवासी थे और 1947 के बंटवारे में वह भारत आ गए थे। शाहजहांपुर में वह ओसीएफ में नौकरी करने लगे। उन्होंने ओसीएफ इंटर कॉलेज और एसपी कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। रंगमंच में उनकी विशेष रुचि थी और उन्होंने पहला नाटक सिकंदर और पोरस खेला था।
विज्ञापन

उन्होंने अनामिका संस्था के बैनर तले कई नाटक खेले, जिसमें मुख्य रूप से इन्ना की आवाज, कोणार्क, जागो-जागो नुक्कड़ नाटक, प्रमोशन, एक था गधा, आखिरी सलाम, एकल नाटक पूस की रात, भुवनेश्वर-दर-भुवनेश्वर, सिंहासन खाली है आदि शामिल हैं। वरिष्ठ रंगकर्मी जरीफ मलिक आनंद के साथ उन्होंने रंगमंच को नई पहचान दी। उनकी अंतिम यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, जरीफ मलिक आनंद, शमीम आजाद, आलोक सक्सेना, मनोज मंजुल, सौरभ अग्निहोत्री, प्रमोद प्रमिल, विकास गुप्ता, हंसराज विकल, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव समेत सैकड़ों रंगकर्मी, व्यापारी और अन्य गणमान्य शामिल हुए। अभिव्यक्ति नाट्य मंच की शोकसभा में संजय राठौर, तसव्वर अली, विकास भारती, संजय डोनाल्ड, विनीत सिंह, अरविंद चोला, अतीक रहमान आदि ने महेंद्रू के साथ बिताए पल याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

000000000000000000
अभिनेता राजपाल ने जताया दुख
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने चंद्र मोहन महेंद्रू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। लंदन में शूटिंग कर रहे राजपाल ने संदेश भेजकर कहा कि रंगमंच में उनका जन्म महेंद्रू जी के कारण ही हुआ था। उन्होंने ही आगे बढ़ने की सीख दी। वह दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं। राजपाल ने कहा कि जब तक शाहजहांपुर और रंगमंच जिंदा रहेगा, तब तक चंद्र मोहन महेंद्रू का नाम भी जिंदा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें