फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में निजी जमीन को लेकर विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला पंचायत की ओर से सड़क निर्माण में निजी जमीन पर जेसीबी चलने के विरोध में ग्रामीणों के साथ भूमि मालिक ने कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का घेराव किया। उन्होंने कहा नियमों को ताक पर रखकर उनकी जमीन को सड़क के उपयोग में लिया जा रहा है, उन्हें इंसाफ चाहिए। इस पर मंत्री ने एसडीएम सदर को मामला निस्तारित न होने तक तत्काल काम रुकवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के गांव अकर्रा रसूलपुर में डॉ. सोमशेखर दीक्षित की जमीन है। इसी जमीन के किनारे से एक रास्ता बना है। इस सड़क को जिला पंचायत ने बनवाने के लिए शनिवार को जमीन पर जेसीबी चलवाकर समतल कराना शुरू किया। आरोप है कि इसमें डॉ सोमशेखर की जमीन का कुछ भाग लेने की जानकारी पर वह मौके पर गए और आपत्ति जताई। मामले की जानकारी पर एसडीएम सदर रामजी मिश्रा और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। विवाद की स्थिति देख कल काम रुकवा दिया गया था। रविवार सुबह कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के आवास के सामने डॉ. सोमशेखर सहित तमाम लोग हाथों में न्याय चाहिए लिखी पट्टिकाएं लेकर पहुंच गए और प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए तत्काल सड़क रुकवाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि एसडीएम के यहां से सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई रिपोर्ट को नजरअंदाज कर सड़क बनाने में उनकी जगह को लिया जा रहा है। इस पर मंत्री ने एसडीएम से मोबाइल पर मामले की जानकारी ली। कहा जब तक मामला सुलझ न जाए सड़क निर्माण रोक दें। इसके बाद सभी लोग वापस लौट गए। इस मामले में एसडीएम ने बताया कि सीओ चकबंदी की ओर से हुई पैमाइश के बाद जिला पंचायत से स्वीकृत मार्ग बनवाया जा रहा था। विवाद के कारण फिलहाल काम रोक दिया गया है। इस मामले में तीन सदस्यों की कमेटी के माध्यम से मामले को सुलझाने के बाद आगे का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें