फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पटल पर चमके भगवान परशुराम की जन्मस्थली का नाम-कृष्णाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। केंद्र सरकार की ओर से परशुराम मंदिर के सौंदर्यीकरण और रामताल पर घाटों के निर्माण हेतु स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज ने रविवार को हवन पूजन के साथ किया। उन्होंने कहा कि हमारी गौरवशाली संस्कृति के प्रतीक भगवान परशुराम की इस जन्मस्थली का नाम विश्व पटल पर चमके इसके लिए वह पूरा प्रयास करेंगी। भगवान श्रीराम के अवतरण दिवस पर मंदिर और रामताल के सौंदर्यीकरण की आधारशिला रखने का उन्हें जो अवसर मिला है, उससे वह अभिभूत हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम की जन्मस्थली के विकास में कोई कोर कसर नहीं रहने दी जाएगी। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन कर निर्माण कार्य संबंधी शिलापट का अनावरण किया। भगवान परशुराम जन्म भूमि प्रबंध समिति की ओर से उन्हें शाल और भगवान परशुराम की मूर्ति भेंट की गई। भगवान परशुराम सर्व कल्याण समिति और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इधर, केंद्रीय राज्यमंत्री ने कुशवाहा छात्रावास में आयोजित हुए कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान कृष्ण कुमार मंगलम, असित पाठक, विनोद चंद्र शर्मा, गोपाल मोहन द्विवेदी, सत्यभान सिंह भदौरिया, मलिखान सिंह लोधी, साबिर जलालाबादी, मुन्नू लाल मिश्रा आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें