फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषनगर में 33 केवीए की लाइन में फाल्ट, तीन उपकेंद्र ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कई घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

सुभाषनगर में 33 केवीए की लाइन में फाल्ट ने से ठप हुए तीन उपकेंद्र
एक दर्जन से ज्यादा फीडरों पर बिजली सप्लाई रही बाधित
बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में ट्रांसफार्मर फुंके
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
सोमवार को सीजन की पहली बारिश बिजली लाइनों पर कहर बनकर बरसी। जगह-जगह फाल्ट और विद्युत उपकेंद्रों में खराबी आने से लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। सुभाष नगर में 33 केवीए की लाइन में फाल्ट होने से करीब एक दर्जन फीडरों की बिजली सप्लाई ठप रही। देर शाम तक कई इलाकों में बिजली सप्लाई चालू नहीं हो सकी थी।
मौसम ने रविवार रात ही मिजाज बदल दिया था। रविवार रात तो हलकी बूंदाबांदी हुई, लेकिन सोमवार सुबह से ही काले-घने बादल बरसने लगे। दिनभर बारिश होती रही। सुबह करीब आठ बजे सुभाषनगर में 33 केवीए की विद्युत लाइन में फाल्ट की वजह से खराबी आने से ककराकलां, अब्दुल्लागंज और निगोही रोड गदियाना के विद्युत उपकेंद्र ठप हो गए। इससे शहर में एक दर्जन से ज्यादा फीडरों की सप्लाई बंद हो गई। लगातार बारिश होने के चलते लाइन पर तत्काल काम शुरू नहीं हो सका। शाम करीब चार बजे मौसम में सुधार होने के बाद लाइन को दुरुस्त किया गया। इसके बावजूद देर शाम तक कई इलाकों में बिजली सप्लाई चालू नहीं हो सकी थी। इधर, शहर के कई इलाकों में विद्युत ट्रांसफार्मर भी फुंक गए। इससे बिजली सप्लाई ठप रही। बिजली सप्लाई मंगलवार शाम तक पटरी पर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

00
लाला तेली बजरिया, आदर्श नगर में फुंके ट्रांसफार्मर
बारिश के चलते शहर के मोहल्ला लाला तेली बजरिया और आदर्श नगर में भी ट्रांसफार्मर फुंक गए। इससे इन इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। बारिश रुकने के बाद बिजली विभाग ने इन इलाकों में मोबाइल ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली सप्लाई चालू कराई। दिन भर बिजली सप्लाई ठप रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
--------
गोविंदगंज में 11 केवीए की लाइन में आई खराबी
बारिश की वजह से गोविंदगंज में 11 केवीए की बिजली लाइन में खराबी आने से कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। देर शाम तक लाइन दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग की टीम जुटी रही।
विज्ञापन

---------
बंद रहा बादशाहनगर उपकेंद्र
सोमवार को शहर के बादशाहनगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। दरअसल, यहां सोमवार को पैनल बदलने का काम किया गया। एसडीओ एसआर राना व जेई संजीव कुमार ने बताया कि पैनल बदलने के चलते सुबह नौ से रात नौ बजे तक सप्लाई बंद को बंद रखा गया। बादशाह नगर उपकेंद्र से कई ग्रामीण इलाके भी जुड़े हैं। मंगलवार को यहां से नियमित सप्लाई चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें