फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली पैसेंजर रद्द, 23 घंटे तक देरी से चल रहीं रेलगाड़ियां

विज्ञापन
rail track - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
-ट्रेनों के संचालन पर कोहरे का व्यापक असर, यात्री परेशान
विज्ञापन

-दृश्यता कम होने के चलते ट्रेनों की स्पीड़ नियंत्रित की गई
ट्रेनों के संचालन पर बृहस्पतिवार को कोहरे का व्यापक असर देखने को मिला। ज्यादातर ट्रेनें दो से 23 घंटे तक देरी से चलीं। कोहरे के कारण बरेली पैसेंजर को रद्द करना पड़ा। दृश्यता काफी कम होने की वजह से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से डगमगा गया है। ट्रेनों के देरी से चलने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर भी कोहरे के कारण वाहनों को दिन में लाइट जलाने के बावजूद रेंगते देखा गया।
मौसम ने दो दिन पहले मंगलवार को करवट बदली थी। दिन भर वातावरण में धुंध छाई रही। बृहस्पतिवार को कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई। इसका ट्रेनों के संचालन पर असर देखने को मिला। वहीं, सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। लोगों को एक घंटे की दूरी को तय करने में तीन-तीन घंटे लग गए। कोहरे के कारण जन साधारण एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस, सहारनपुर पैसेंजर, इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत करीब एक दर्जन गाड़ियां देरी से चल रही हैं। वहीं, घने कोहरे को देखते हुए बरेली पैसेंजर को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीतापुर ब्रांच लाइन पर ब्लॉक का असर
शाहजहांपुर। रोजा से सीतापुर को जाने वाली ब्रांच लाइन पर पटरी में आए फ्रैक्चर के चलते यहां ब्लॉक लेना पड़ा। कोहरे के साथ ब्लॉक का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा। सबसे ज्यादा प्रभावित सीतापुर रूट की ट्रेनें हुईं। इस दौरान ट्रेनों को कॉशन देकर गुजारा गया। हालांकि, दोपहर करीब 1:15 बजे ब्लॉक खत्म कर दिया गया। इसके बाद भी ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं आया।

पटरियों को लेकर रेलवे ने बढ़ाई सतर्कता
शाहजहांपुर। कोहरा और तापमान में अचानक गिरावट आने के बाद रेलवे ने पटरियों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। रेल पथ अभियंता केके सक्सेना ने बताया कि पटरियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी पेट्रोलिंग और गैंगमैन को भी इस संबंध में दिशा निर्देश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को भी ट्रेक के संवेदनशील हिस्सों का निरीक्षण किया गया। फिलहाल सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन


रेलगाड़ियों के संचालन पर कोहरे का बुरा असर हुआ है। कोहरे के चलते फिलहाल बरेली पैसेंजर को निरस्त कर दिया गया है। कोहरे से निपटने के रेलवे ने इंतजाम किए हैं।
-ओम शिव अवस्थी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें