शाहजहांपुर। लीड कांवेंट में चल रहे चार दिवसीय खेल समारोह का सोमवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि यातायात प्रभारी विपिन शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने साइकिल ड्रिल से खूब वाहवाही लूटी। इससे पूर्व हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में रेड हाउस विजेता और ब्लू हाउस उपविजेता बना। क्रिकेट में ग्रीन हाउस विजयी रहा। प्रधानाचार्य तराना जमाल की देखरेख में हुए आयोजन में निदेशक मोहम्मद जमाल ने आभार व्यक्त किया। संचालन शिक्षिका गुरमीत कौर ने किया।