फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनौर की संगीता के रूप में हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शनिवार रात ट्रेन की चपेट में आकर मौत का शिकार हुई महिला की सोमवार को कृष्णा उर्फ संगीता के रूप में शिनाख्त हो गई। वह थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव चिनौर में रहती थी। सोमवार को जिला अस्पताल के मॉर्चरी हाउस में रखे शव को देखकर पति राजेश ने शिनाख्त की।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव चिनौर निवासी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि उनकी पत्नी संगीता का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। उसकी बरेली और शहर के डॉक्टर के यहां से अलग-अलग इलाज करवाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। राजेश ने बताया कि संगीता शनिवार रात एक घर से बिना बताए निकल गई। उसकी कई जगह तलाश की लेकिन पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका में जिला अस्पताल की मॉर्चरी में महिला का शव देखा तो वह संगीता का ही शव था। संगीता का गोविंदगंज और खन्नौत के मोक्षधाम रेलवे फाटक के बीच रेल पटरी से रविवार तड़के घायल अवस्था में उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उसने रविवार रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें