फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पूरा करे वायदा : सतीश

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। सोमवार को खुटार के बीआरसी केंद्र परिसर में आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के जिला प्रवक्ता सतीश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनवाड़ी कर्मचारियों से किए वादे को पूरा करे।
विज्ञापन

श्री मिश्र ने कहा कि 30 जून 17 को प्रदेश सरकार के साथ हुए समझौते को 90 दिन के अंदर पूरा करने का सरकार ने वचन दिया था, जिसके कारण अब तक संघर्ष को स्थगित रखा गया था। सरकार ने वादे को पूरा नहीं किया, जिस कारण अब सरकार से आरपार की लड़ाई हेतु काम बंद और कलम बंद हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी। इस दौरान 24, 27 और 30 अक्तूबर को होने वाले वजन दिवसों का भी पूरी तरह विरोध किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में किरन दीक्षित, पूनम, साधना, ममता, सुशीला, नीता, उपासना सहित तमाम महिला कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें