फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले से आक्रोशित अभाविप के छात्रों ने नगर के मुख्य बाजार स्थित बिरियागंज चौराहे पर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले से गुस्साए अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के छात्रों ने अरिमर्दन चौहान के नेतृत्व मे बुधवार मुख्य चौराहे पर पाकिस्तान खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाक का पुतला फूंका। इससे पहले पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले को पीट कर गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान नगर मंत्री भुवनेंद्र सिंह ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले को पूरे देश की सुरक्षा पर हमला बताते हुये केंद्र की मोदी सरकार से मांग की कि आतंकियों से जल्द हिसाब चुकता किया जाए। इस दौरान सर्वजीत सिंह, सिद्धार्थ गुप्ता, उदित ठाकुर, प्रिंस, रमन गंगवार, अभय, रितिक, अमन देवल, आयुष शर्मा, अनुज, अनिकेत शर्मा, बृजेश शर्मा, चंदन चौहान आदि मौजूद रहे। उधर, नगर के कौशल कुमार गुप्ता गंगा सहाय शर्मा नितेश गुप्ता, सुमित कुमार सिंह, संजीव कुमार शर्मा, महेश सिंह, संयुक्त हस्ताक्षर युक्त पत्र उप जिलाधिकारी के माध्यम से भारत के रक्षा मंत्री को भेजकर आतंकी हमले के कठोर निंदा करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें