फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। राजमार्ग पर मंगलवार रात एक कार में अचानक आग लग गई। कार में मौजूद तीन लोगों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े प्रशांत शर्मा, अभिजीत राजपूत चालक पवन के साथ अमरोहा से गोरखपुर जा रहे थे। मंगलवार रात दो बजे उनकी कार जब रोजा क्षेत्र के चकभिटारा गांव के पास पहुंची तभी उसमें अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

अभिजीत ने पुलिस को बताया कि कार में सवार तीनों लोग जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। तीनों ने कार से कूद कर अपनी जान बचायी। इसी बीच गश्ती पुलिस और कई लोग मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया है। इस मामले में रोजा थाने में सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें