पुवायां/खुटार (शाहजहांपुर)। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने पुवायां, रामपुर कलां और खुटार में मिठाई तथा बिस्किट के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं।
सीएसएफओ के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पुवायां में गांव कहमारा रोड पर किराने की दुकान से नमूना लिया। इसके बाद टीम ने गांव रामपुर कलां में यूसुफ की दुकान से पपड़ी और खुटार में श्रीराम किराना स्टोर से बिस्किट का नमूना लिया। सीएसएफओ ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। टीम की छापेमारी की खबर से रामपुर कलां औैर खुटार में किराने, मिठाई की कई दुकानें बंद हो गईं। टीम के जाने के बाद ही दुकानें खोली गईं। चर्चा है कि रामपुर कलां में कुछ और दुकानों से भी सैैंपल लिए गए, लेकिन बाद में उनके नमूने वापस कर दिया गए। हालांकि डीपी सिंह ने तीन दुकानों से ही सैंपल लेने की बात कही है। ब्यूरो