फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 39 डिग्री तापमान की गर्मी ने बिजली की खपत बढ़ाई, लड़खड़ाई व्यवस्था

Tue, 22 Apr 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गोविंदगंज की बिजली लाइन पर कार्य करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लगातार बढ़ रही तपिश के बीच तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे खपत बढ़ने के साथ बिजली की आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। हाईटेंशन लाइनें जवाब देने लगी हैं। सोमवार को पुवायां रोड स्थित 132 केवी उपकेंद्र में सीटी फुंकने व डिस्क पंक्चर होने से करीब 15 मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही। अधिकारियाें की मानें तो अप्रैल में 26 मेगावॉट बिजली की खपत बढ़ी है।
विज्ञापन


तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही फ्रिज, एसी, कूलर और पंखे चलने से लोड बढ़ गया। ऐसे में एक अप्रैल को 224 मेगावॉट बिजली खर्च की गई थी तो रविवार को 250 मेगावॉट बिजली खर्च की गई। सोमवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर ढाई सौ मेगावॉट से ऊपर खपत जाने का अनुमान है। बिजली की लाइनों पर लोड बढ़ने के साथ ही लाइनें जवाब देने लगीं हैं।

शाम करीब पांच बजे 132 केवी चिनौर से गोविंदगंज को जाने वाली 33 केवी लाइन की सीटी फूंक गई। इससे बाडूजई प्रथम, बाडूजई द्वितीय, लाल इमली चौराहा, मोहनगंज, लाला तेली बजरिया, रूफसचरन लेन, सिविल लाइंस, डीएम कंपाउंड आदि मोहल्लों के करीब आठ हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शाम में बिजली जाने से लोग गर्मी में बेहाल हो गए। सबमर्सिबल और मोटर नहीं चलने से पानी का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन


लाइन फाॅल्ट तलाशने निकले इंजीनियरों की टीम को कई अन्य जगह पर भी दिक्कत मिली। मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग के पास डिस्क पंक्चर मिली है। रात साढ़े आठ बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।



छह घंटे बंद रहा आनंदपुरम फीडर

-ककरा उपकेंद्र का आनंदपुरम फीडर सोमवार को सुबह तीन से नौ बजे तक बंद रहा। बिजली जाने से पंखे, कूलर बंद होने से लोगों की नींद गायब हो गई। सुबह पानी का संकट भी खड़ा हो गया। नौ बजे बिजली आने के बाद लोगों ने सबसे पहले पानी भरा।

-

आज भी बंद रहेगी आपूर्ति

-विद्युत उपकेंद्र दीवानजोगराज पर पुरानी सीटी, पीटी आइसोलेटर को बदलने का कार्य मंगलवार को किया जाएगा। इसके चलते उपकेंद्र की आपूर्ति पूर्वाह्न 11 से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी।

-

ट्रांसफॉर्मर के फुंकने पर कसा शिकंजा, जेई ने बढ़ाई निगरानी

-शासन के निर्देश के बाद ट्रांसफॉर्मरों की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसे लेकर प्रत्येक एसडीओ व जेई ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता की जांच कर रहे हैं। बताते हैं कि करीब चार सौ ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड हैं। जांच के बाद कनेक्शन को दूसरी तरफ शिफ्ट किया जाएगा।

-



132 केवी में सीटी जलने से आपूर्ति बाधित हुई है। गोविंदगंज को दूसरी जगह से जोड़कर आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। उपभोक्ता भी संयम बनाए रखें।
विज्ञापन


जेपी वर्मा, एसई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें