फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केवी निगोही लाइन फिर ट्रिप, दर्जनों गांव प्रभावित

Tue, 30 Jun 2015 12:03 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बारिश की रिमझिम फुहारें गर्मी से बेहाल जनजीवन को भले ही राहत पहुंचा रही हों, शहर के बिजली नेटवर्क पर भारी पड़ रही हैं। ककरा सब स्टेशन के पैनल रूम में बने केबल बॉक्स में नमी के कारण सोमवार सुबह फाल्ट हो गया। इस कारण मामुड़ी की 11 केवी लाइन तीन घंटे तक बंद रही। उधर, निगोही की 33 केवी लाइन में बारिश के चलते तीसरे दिन भी ट्रिपिंग की समस्या बरकरार रही। इससे निगोही कस्बा सहित आसपास के करीब चार दर्जन गांवों के लोग बिजली को तरसते रहे।
विज्ञापन

निगोही की 33 केवी लाइन से बिजली सप्लाई में बारिश अवरोध डाल रही है। चार दिन पहले निगोही कस्बे के सभी फीडरों की पुरानी ट्रॉलियां बदलकर बिजली सप्लाई दी गई, लेकिन शनिवार को इसी लाइन पर पेड़ की डालें टूटकर गिरने से लाइन ब्रेक हो गई। शनिवार को यह खराबी दूर लिए जाने के बावजूद ट्रिपिंग की समस्या दूर नहीं हो सकी। सोमवार को सुबह बूंदाबांदी शुरू होने के साथ अर्थिंग से बार-बार बत्ती गुल होने लगी।
इस फाल्ट के कारण निगोही कसबा समेत आसपास के करीब 40 गांवों में बिजली गुल रही। सप्लाई के दौरान अर्थिंग से निगोही के हमजापुर और विश्व बैंक फीडर पर लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। इधर, शहर के ककरा कलां सब स्टेशन के भूमिगत केबल बाक्स में बरसाती नमी से मामुड़ी और ईदगाह इलाके को रोशन करने वाली 11 केवी लाइन करीब तीन घंटे तक बंद रही। इस कारण शहर के सुभाषनगर, मामुड़ी, प्रोफेसर कालोनी, बीबीजई, पीली मस्जिद, ऐमनजई जलालनगर आंशिक आदि क्षेत्रों में रहने वालों को दोपहर एक बजे तक बिजली नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें