फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संत शिरोमणि रविदास का जन्मोत्सव मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर गुरु रविदास सभा के बैनर तले नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ सरायंकाइया स्थित रामबाग में मुख्य अतिथि समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने झंडी दिखाकर किया। इसी के साथ बैंडबाजे और आकर्षक झांकियों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए खिरनीबाग रामलीला मैदान पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। शोभायात्रा में सबसे आगे संत रविदास की आकर्षक झांकी रथ पर सवार थी, उनके पीछे गौतम बुद्ध, डॉ. भीमराव आंबेडकर, संत गाडगे, झलकारी बाई, वीर एकलव्य, भारत माता, कांशीराम आदि महापुरुषों के साथ देव स्वरूपों की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर और संत रविदास की आरती कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में रामपाल चौधरी, माया प्रकाश, पूरनलाल, अनिल भास्कर, श्याम बिहारी, अनिल कुमार, सुखपाल सिंह, श्रीकृष्ण दोहरे, मदन लाल सागर, महेश कुमार, अवनीश कुमार आदि ने सहयोग किया।

मुनीशा संग आदेश ने लिए सात फेरे
संत रविदास जन्मोत्सव पर आदर्श विवाह का भी आयोजन किया गया। शोभायात्रा के समापन पर खिरनीबाग रामलीला मैदान में जहां एक ओर सभा का आयोजन कर एकता पर जोर दिया गया, वहीं, आदर्श विवाह के माध्यम से फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर जमुही निवासी मुनीषा पुत्री बद्री प्रसाद का विवाह चरकुई निवासी लालता प्रसाद के पुत्र आदेश कुमार से किया गया। बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों ने नव दंपती को आशीर्वाद दिया। वैवाहिक समारोह में भगवंत राम, राम प्रकाश, उमाशंकर आजाद, महेश चंद्र गौतम, अमर चंद्र जौहर, सियाराम दिनकर, राम प्रसाद, बाबा निर्मल दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें